मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों के त्याग को समाज की आधारशिला बताया

कोलकाता, 01 जुलाई । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और पूरे देश में कार्यरत सभी समर्पित चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की अटूट निष्ठा, सहानुभूति और त्याग समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण की मूल आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी समाज के अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं, जो कठिन और संकटपूर्ण परिस्थितियों में लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं। उन्होंने उनके निरंतर समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सहयोग देने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार स्वास्थ्यकर्मी हर दिन लोगों के साथ खड़े रहते हैं, उसी प्रकार सरकार भी उनके साथ खड़ी है। साथ ही ‘आयुष्मान भारत’ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *