
सांकतोड़िया : 12 वें वेतन समझौता को लेकर सोदपुर एरिया के बेजडीह कोलियरी अंतर्गत खान श्रमिक कांग्रेस द्वारा सोमवार को जन जागरण किया गया।
इस दौरान सभा को संबोधन करते हुए खान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन नहीं चेता तो धरना प्रदर्शन और घेराव किया गया। श्री सिंह ने कहा कि यदि कोल इंडिया प्रबंधन का रवैया सकारात्मक नहीं रहा तो भारतीय मजदूर संघ पूरे कोयला उद्योग में धरना प्रदर्शन और आंदोलन को तेज करेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कोल इंडिया प्रबंधन का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि 25-30जून तक भारतीय मजदूर संघ अकेले ही आंदोलन करेगा और कामगारों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा। इस अवसर पर महामंत्री मृत्युंजय सिंह, अध्यक्ष विनोद सिंह, क्षेत्रिय सचिव दयाचंद नोनिया, आसनसोल जिला, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद माजी, बंगाल सचिव महेंद्र गुप्ता,बेजडीह सचिव दीपक चौबे एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
