बड़तल्ला स्ट्रीट में निर्जला एकादशी पर आमरस व पानी का वितरण

कोलकाता: बड़तल्ला स्ट्रीट श्री श्याम सरकार मंडल द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच आमरस और पानी की बोतल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्यामभक्तों ने भाग लिया और भक्ति‑भाव से परंपरा निभाई गई। आयोजन स्थल पर शिवकुमार राजपुरिया, पवन झुनझुनवाला, तारकनाथ गुप्ता, हरिनारायण दुबे, रोहित टिबरेवाल, नीलेश जैन, कमल सिंह, उदय श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा और आशु तिवारी समेत कई श्याम प्रेमी मौजूद थे। समिति के सदस्य पंकज सोनकर ने बताया कि यह वितरण श्रद्धा और सेवा के भाव से किया गया ताकि  राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम का शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *