
कोलकाता:इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से कोलकाता के केस्टोपुर में विद्या रत्न:एजुकेशन आइकन अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा।उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।जो मेहनत करेंगे और सही दिशा में प्रयास करेंगे,उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी।उनके साथ बतौर विशेष स्थिति उपस्थित थे पूर्व जज अबनी कांत लाहा,सेवानिवृत सेना अधिकारी समीर मंडल,प्रोफेसर डॉक्टर अतीन्द्र कुमार मित्रा,संस्था के
स्टेट प्रेसिडेंट दीपक मित्रा,
स्टेट वाइस प्रेसिडेंट कौशिक रॉय चौधरी,स्टेट डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अमर बनर्जी,सिटी और वाइस प्रेसिडेंट (रानीगंज) चंदन कुंडू आदि। प्रफुल्ल कानन रवींद्रपल्ली जूनियर एक्सरसाइज सोसाइटी क्लब परिसर में इस खूबसूरत समारोह का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।मुख्य आयोजक डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कुमकुम माइति बिस्वास ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस आयोजन में जिनकी मुख्य भूमिका रही,वे हैं: कंकंडू सिकदर (क्लब सेक्रेटरी),
प्रोफेसर अतींद्र कुमार मित्रा (हावड़ा शिबपुर डॉ. बी.ई. कॉलेज प्रोफेसर और क्लब वाइस प्रेसिडेंट), समीर मंडल (क्लब कल्चरल सेक्रेटरी और एक्स-आर्मी फोर्स) आदि।
यहां प्रतिभावान सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को विद्या रत्न आइकन अवार्ड्स से विभूषित किया गया।कुमकुम बिस्वास ने कहा,एकेडमिक सफलता के अलावा, उन लोगों को अवॉर्ड देना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है जो महिला सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। हमारे डेडिकेटेड विमेन सेफ्टी और साइबर हैकर रिसर्चर हैंशुभज्योति मैती अरित्रा गिरी,चंदन साहा तथा
सत्यम मंडल।इस इवेंट को सफल बनाने के लिए संस्था की कोलकाता टीम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए दिल से धन्यवाद दिया गया।जिनकी मुख्य भूमिका रही, वे हैं,
इला मंडल (सिटी वाइस प्रेसिडेंट, साउथ 24 परगना),कौशिक दत्ता (सिटी वाइस प्रेसिडेंट, कस्बा),सुमन मैती (सिटी प्रेसिडेंट, बेलेघाटा),
ज्वेल साहा (सिटी प्रेसिडेंट, बंदेल) आदि।टीम की ओर से अवॉर्ड पाने वाले सभी स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स को बधाई दी गई। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह को विराम दिया गया।
