
राजकुमार भट्टड़, सुनीता भट्टड़ एवं परिवार के सहयोग की सराहना ।
कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने नेत्र चिकित्सा में सुविधाओं का विस्तार करते हुए समाजसेवी राजकुमार भट्टड़ एवं सुनीता भट्टड़ द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक ऑटोरिफ्रैक्टोमीटर मशीन को मानव सेवा के लिये समर्पित किया । समाजसेवी श्याम सुन्दर डागा एवं अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकाश चन्द चांडक, विजय दम्मानी, गोवर्धन मूंधड़ा, आलोक दम्मानी, मदनमोहन दम्मानी, शंकरलाल सोमानी एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

समाजसेवी राजकुमार एवं सुनीता भट्टड़ ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा राष्ट्र एवं समाज के प्रति नैतिक कर्तव्य का पालन करना मानव सेवा है । भट्टड़ परिवार ने सेवा कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । विकाश चन्द चांडक ने बताया अत्याधुनिक ओ सी टी एवं लेजर मशीन, फ़ेको मशीन, ऑटोरिफ्रेक्टोमीटर सहित नई अत्याधुनिक मशीन की सुविधा से संघ नेत्रालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नेत्र हॉस्पिटल का रूप ले रहा है । आलोक दम्मानी ने बताया विद्यालय में नेत्र परीक्षण कर छात्र- छात्राओं को निःशुल्क चश्मे प्रदान किये जा रहे हैं । धन्यवाद ज्ञापन इन्द्र कुमार डागा ने किया ।
