कंसर्न फॉर कलकत्ता’ ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल को ‘स्वच्छ बंगाल’ अभियान में मदद की पेशकश की

कोलकाता, 18 जून । कोलकाता स्थित गैर सरकारी संगठन ‘कंसर्न फॉर कलकत्ता’ ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वछता अभियान में मदद की पेशकश की है। संस्था के अध्यक्ष नारायण जैन ने शनिवार को ताज बंगाल में जल संरक्षण पर आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास और नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से मुलाकात की। जैन ने प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल को रोकने और जूट के बैग के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने में मदद की पेशकश की।

नारायण जैन ने ‘स्वच्छ बंगाल’ और ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत शहर को साफ रखने के लिए भवानीपुर और आसनसोल के लोगों के लिए बड़े डस्टबिन उपलब्ध कराने की भी पेशकश की।

दूसरी तरफ भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन में लोगों से पानी बचाने की अपील की, इस सेशन की अध्यक्षता चैंबर की प्रेसिडेंट प्रीति सुरेका ने की। चैंबर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मुनीश झाझरिया ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस मौके पर ‘कंसर्न फॉर कलकत्ता’ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *