जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव करें ।

कोलकाता । जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव करें, इस उद्देश्य से हार्टफुलनेस अभियान – कार्यक्रम के अंतर्गत लिलुआ, गुहा पार्क केंद्र पर एक विशेष सामूहिक ध्यान एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह अभियान 165 से अधिक देशों में फैला हुआ एक वैश्विक आध्यात्मिक अभियान है, स्वयंसेवकों के सहयोग से निःशुल्क मेडिटेशन (ध्यान) तकनीक सिखाने का कार्य कर रहा है । पद्मभूषण कमलेश भाई पटेल की अध्यक्षता में
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बाली विधानसभा के विधायक संजय सिंह एवं अतिथियों ने शामिल होकर उपस्थित साधकों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया । इस आयोजन में हृदय-केंद्रित ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान की सरल एवं प्रभावी विधियों का मार्गदर्शन दिया गया ।

लिलुआ केन्द्र प्रशिक्षक पंकज त्रिपाठी, हावड़ा को – ऑर्डिनेटर एच पी सिंह, श्रीकिशुन यादव, संजय चौरसिया, नीतू दीक्षित, हरविंदर कौर, निशी शुक्ला, विभा बाजपेई,प्रखर, अनुराग, अनुशूलीका, अमित, अभय, अमिता, रेणु त्रिपाठी, महेन्द्र, सतीश अग्रवाल, रीता सिंह, गिन्नी जयसवाल एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *