
कोलकाता । समाजसेवी सुरेश गुप्ता, बाबूलाल धनानिया के मार्गदर्शन में हरियाणा नागरिक संघ के सचिव गोवर्धन निगानिया एवं कार्यकर्ताओं ने 1500 नागरिकों को शीतल कैरी शर्बत वितरित कर सेवा कार्य किया । गोवर्धन निगानिया एवं सुभाष चन्द जैन ने बताया प्रचण्ड गर्मी में व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र काॅटन स्ट्रीट में नागरिकों को राहत के लिये सेवा शिविर का आयोजन निरन्तर जून माह तक जारी रहेगा । द्वारिका प्रसाद अग्रवाला, राज कुमार चाॅंदवासिया, अजय धोना, मोहन गोयल, श्याम सुंदर बंसल, नवीन कानोड़िया एवं कार्यकर्ता सेवा शिविर में सक्रिय रहे ।
