
जामुड़िया। ईसीएल अधिकारियों की धर्मपत्नीओं के संगठन शताक्षी महिला मंडल केंदा शाखा द्वारा शताब्दी क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बहुला शशि स्मृति हाईस्कूल,उखड़ा आदर्श हिंदी हाईस्कूल, केंदा हाई स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के कुल 26 छात्र-छात्राओ को अमंत्रित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2026 की माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि श्रीमती किरण झा द्वारा वृक्षारोपण, एरिया का उदघाटन एवं दीपप्र ज्वलन के साथ की गई।इस अवसर पर उपस्थि तविशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुभा सिन्हा द्वारा एवं अन्य उपस्थित शताक्षी महिला मंडल के सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को उत्तरीय, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके उपरांत उन्हें स्कूल बैग,पाठ्य-पुस्तकें,कॉपियाँ, स्वामीविवेकानंद पर आधारित पुस्तक आदि प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती किरण झा ने अपना मुख्य उद्बोधन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंन बच्चों को जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को अतीत को भूलकर वर्तमान में जीने का संदेश दिया। उन्होंने केंदा शाखा द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की भीप्रशंसा किया।शताक्षी महिला मंडल केंदा शाखा की अध्यक्षा श्रीमती संतवाना दे ने बताया कि मुख्य अतिथि श्रीमती किरण झा के निर्देशन में आज का सामाजिक कार्य आयोजित किया गया। समाज के सभी वर्गों के प्रति उनकी सहयोग भावना का प्रतीक हमे समाजसेवा के लिया और भी प्रेरित करता है।अंत में अतिथियों शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
