
चित्तरंजन, 27 .05 .2026 :चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान (15 मई से 5 जून 2026 तक ) की शुरुआत 15 मई 2026 को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ जारी है । इस दौरान विविध कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से संबंधित इस अभियान के तहत आज 27.05.2026 को तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र (टीटीसी ) भवन के समक्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का पालन करते हुए चिरेका के वरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारिओं ने सामूहिक रूप से अनेकों पौधे लगाए ।। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने के प्रति संकल्प लिया ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। यह पहल लोगों को अपनी माँ की सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देख भाल करने के लिए प्रेरित करती है। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के दिशा में यह एक नेक कदम है। लोग पेड़ लगाकर उसकी नियमित देखभाल करते हैं, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है।
