तैलिक वैश्य समाज आसनसोल द्वारा नवनिर्वाचित विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी का भव्य सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक स्वागत के बीच विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने का दिया भरोसा

आसनसोल। तैलिक वैश्य समाज आसनसोल की ओर से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल के इस्माइल 60 फुट रोड स्थित विवेकानंद सरणी के फेस्टिभा बैंक्वेट हॉल प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, महिला सदस्यों, युवा शक्ति तथा बड़ी संख्या में स्वजातीय लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक वैश्य समाज की नारी शक्ति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी के स्वागत से हुआ। महिलाओं ने विधायक को तिलक लगाकर, आरती उतारकर तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन किया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने पुष्प वर्षा कर अतिथि का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। समारोह में तैलिक वैश्य समाज के अध्यक्ष विशाल साव एवं संतोष साव ने विधायक को अंगवस्त्र और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के सचिव विवेक प्रकाश साव ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके अलावा प्रदीप कुमार साहू एवं संजय साव ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर विधायक का अभिनंदन किया। संस्था के अन्य सदस्यों ने भी उत्तरीय, कमल पुष्प तथा फल की टोकरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य एवं ताल सांस्कृतिक संस्था की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका साव के प्रशिक्षण में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विधायक सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और प्रस्तुति की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने तैलिक वैश्य समाज आसनसोल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से मातृ शक्ति एवं नारी शक्ति को इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि समाज की एकता और सहयोग ही किसी क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए काम करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तैलिक वैश्य समाज नारी शक्ति की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पलता साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन कार्यकारिणी सचिव अरविन्द साव द्वारा किया गया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने तैलिक वैश्य समाज द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सदस्यों, नारी शक्ति, युवा शक्ति तथा शुभचिंतकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *