प्रमुख निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जीवन माथुरवैश्य समाज का गौरव है

कोलकाता । अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा, पूर्वांचल मंडल के अंतर्गत कोलकाता – हावड़ा की 5 शाखा सभा द्वारा माथुरवैश्य भवन में नशा मुक्ति के लिए आयोजित कार्यक्रम में पधारे जोड़ासांकू क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायक विजय ओझा, अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता का अभिनन्दन, सम्मान किया गया । विधायक विजय ओझा ने कहा सामाजिक सेवा कार्यों से संगठन मजबूत होता है । सेवा और संस्कार प्रगतिशील समाज – परिवार की आधारशिला है । भारत के प्रमुख निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जीवन माथुर वैश्य समाज का गौरव है । पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व की जीत लोकतंत्र का उत्सव है । समारोह में पार्षद संतोष पाठक, पार्षद मीना पुरोहित, पार्षद राजेश सिन्हा, भाजपा नेता राजीव सिन्हा ने माथुर वैश्य समाज द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की ।

प्रसेनजीत गुप्ता द्वारा नशाग्रस्त लोगों का बिना दवा, थेरेपी पद्धति से उपचार किया गया । रोहित गुप्ता(मंडलाध्यक्ष), अमित कुमार गुप्ता (मंडल सचिव), महेंद्र कुमार गुप्ता (परिषद अध्यक्ष), राजेंद्र गुप्ता (कपूर वाले), अमित गुप्ता (धोनी), राजेश, सुभाष, अजय, सुनील, रूपेश व अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे । मंच संचालन अनूप गुप्ता ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *