
नागरिक स्वास्थ्य संघ द्वारा श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट कस्तूरी जयंती महोत्सव कमेटी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर ।
कोलकाता । सेवा और संकल्प की 75 वर्ष की यशस्वी यात्रा में नागरिक स्वास्थ्य संघ द्वारा श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट कस्तूरी जयंती महोत्सव कमेटी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन राज्य के मंत्री दिलीप घोष, विधायक विजय ओझा, पार्षद मीना पुरोहित, समाजसेवी रमेश दम्मानी, श्रीलाल मोहता, बसन्त डागा, प्रमोद डागा, अशोक डागा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
सेवा शिविर में 150 नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है । अतिथियों का स्वागत नागरिक स्वास्थ्य संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, सचिव विकाश चन्द चांडक, गोवर्धन मूंधड़ा, आलोक दमानी, अविनाश गुप्ता, श्रीबल्लभ दुजारी, मदन मोहन दमानी, महेश आचार्य एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने संघ के सेवाकार्यों की सराहना करते हुए कहा जनादेश ने राज्य में नेतृत्व का परिवर्तन किया है । जयश्रीराम का उद्घोष करने की आजादी मिली है । राजनीति में आने का उद्देश्य मानव सेवा है । सेवा सनातन धर्म का संस्कार है । उन्होंने गौमाता का सम्मान, सेवा, संरक्षण करने तथा परोपकार की भावना से दुःखी, पीड़ित की सेवा करने की प्रेरणा दी । विधायक विजय ओझा ने कहा राज्य में कानून की सरकार है, जनता ने भाजपा नेतृत्व पर भरोसा किया है । संस्था के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, सचिव विकाश चन्द चांडक ने नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवा कार्यों की जानकारी दी ।

धीरज बागड़ी, बल्लभ पचीसिया, विकास दुजारी, राहुल मोहता, विजय सादानी, बल्लभ डागा, जगदीश बागड़ी, यश बिन्नानी, लक्ष्मण राठी, गिरिराज चांडक, गणेश लाखोटिया, बसन्त (झबरू) दुजारी, पवन बागड़ी, विभा डागा एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
