
हावड़ा, 20 मई। पश्चिम बंगाल की स्वनामधन्य संस्था ‘सलकिया हिन्दी साहित्य गोष्ठी ‘के बैनर तले इस वार्षिक कार्यक्रम में चर्चित गजलकार नन्दलाल सेठ ‘रौशन ‘को सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदर्श विद्या मन्दिर के शिक्षक प्रभारी छोटे लाल ने कहा इस तरह के कार्यक्रम होना चाहिए। रचनाकार समाज का अभिन्न प्राणी होता है इसलिए कहा भी गया है कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। ये बातें श्री हनुमान पुस्तकालय में कही। प्रधान वक्ता डाॅ कमल कुमार ने कहा कि साहित्य हमें संस्कार सिखाती है, नये मार्ग हमें दिखाती है। सम्मानित विभूति ‘रौशन ‘एक अच्छे गजलकार हैं इसके साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी है। इनकी लोकप्रियता एक श्रेष्ठ गजलकार के रूप में सुविख्यात है। समारोह का आगाज कालिका प्रसाद उपाध्याय ‘अशेष ‘की सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात डाॅ सुभाष चंद्र शुक्ल, बिहारी लाल चौधरी, अजय कुमार झा, मनोज राजेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र गिरी, कृष्ण कुमार दुबे, नन्दू बिहारी, मोहम्मद अय्यूब वारसी ‘कोलकतवी ‘डाॅ राजन शर्मा, डाॅ मनोज मिश्र, आशुतोष पाठक, जतिब हयाल, रणजीत भारती बंदना पाठक अजय पाठक, केशव कुमार झा, अर्जुन साव, धनेश कुमार ने रचनाएँ सुनाकर सबको अहलादित किया। संस्था अध्यक्ष केशरी कुमार तिवारी ने भी सम्मानित विभूति को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप कुमार धानुक व धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय ‘अनुरागी ने किया।
