दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शतद्वीप घटक गिरफ्तार

बर्दवान, 18 मई । दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शतद्वीप घटक को पुलिस ने वसूली, आतंक फैलाने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार रात फरीदपुर थाना की पुलिस ने लाउदोहा इलाके में अभियान चलाकर उन्हें हिरासत में लिया। सोमवार सुबह आरोपित को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने हिरासत की मांग की है।

आरोप है कि उनके संरक्षण में लंबे समय से इलाके में भय का माहौल बना हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने, आम लोगों पर दबाव बनाने और चुनाव के दौरान विपक्षी कार्यकर्ताओं को प्रभावित करने जैसे आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार शिकायत की थी।

गिरफ्तारी के बाद शतद्वीप घटक ने दावा किया कि यह कार्रवाई पुराने (2021) मामले में की गई है और इसे राजनीतिक बताया। अदालत ले जाते समय एक व्यक्ति ने “चोर-चोर” के नारे लगाए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *