आसनसोल में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, हट्टन रोड होगा खाली

आसनसोल। पश्चिम बर्दवान जिला के आसनसोल में लंबे समय से बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। आसनसोल नगर निगम ने हट्टन रोड इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाने का ऐलान किया है.नगर निगम द्वारा जारी पत्र में साफ किया गया है कि आसनसोल के हट्टन रोड मोड़ से इस्माइल मोड़ तक सड़क किनारे किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यह कार्रवाई सीधे तौर पर सड़क को साफ और यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। नगर निगम ने इस बार पूरी तैयारी के साथ कदम उठाया है दुकानदारों और स्थानीय लोगों को पहले से ही सूचना दी जाएगी.ताकि लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें और किसी नुकसान से बच सकें.इस पूरे मामले में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की भी अहम भूमिका सामने आई है। चैंबर के सचिव शंभू नाथ झा के पत्र के बाद ही नगर निगम ने यह आधिकारिक कदम उठाया निगम ने चैंबर से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें सूत्रों के अनुसार  हट्टन रोड पर लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण  यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही थी आम लोगों को रोजाना जाम, भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था अब प्रशासन का मानना है कि इस अभियान के बाद सड़कें साफ होंगी और शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी.नगर निगम के इस फैसले से साफ है कि अब अवैध अतिक्रमण को लेकर कोई ढील नहीं दी जाएगी  नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होंगी आसनसोल में यह अभियान सिर्फ शुरुआत माना जा रहा है—आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी  इसी तरह के अभियान चलाए जा सकते हैं फिलहाल, हट्टन रोड पर होने वाली इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *