कृष्णनगर-आमघाटा रेलखंड पर दो नई जोड़ी ट्रेनें, मायापुर यात्रियों को मिलेगी राहत

कोलकाता, 12 मई 2026 ! पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने कृष्णनगर-आमघाटा एकल रेलखंड पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दो नई जोड़ी ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है। 13 मई से संचालित होने वाली ये सेवाएं स्थानीय यात्रियों और मायापुर जाने वालों के लिए दैनिक सफर को आसान बनाएंगी।
कुछ महीनों पहले शुरू हुए इस रेलखंड पर अब तक तीन जोड़ी ट्रेनें चल रही थीं। अब कुल पांच जोड़ी ट्रेनें होंगी, जो सुबह-रात सुविधा प्रदान करेंगी।
ट्रेनों का समय:
सुबह की सेवा: ट्रेन नंबर 31887 कृष्णनगर से सुबह 5:20 बजे चलेगी। वापसी ट्रेन नंबर 31888 आमघाटा से 5:43 बजे प्रस्थान करेगी।
रात की सेवा: ट्रेन नंबर 31889 कृष्णनगर से रात 10:15 बजे चलेगी। वापसी ट्रेन नंबर 31890 आमघाटा से 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।
मंडल के अधिकारियों के अनुसार, यह कदम यात्रियों को आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *