श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में डायलीसिस सेवाओं का विस्तार ।

विधायक कोष से डायलीसिस मशीन मानव सेवा को समर्पित ।

कोलकाता । सेवा और समर्पण की 112 वर्ष की यात्रा में श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिये विधायक कोष से विवेक गुप्ता ने 1 डायलीसिस मशीन प्रदान कर मानव सेवा में सहयोग प्रदान किया । समाजसेवी बनवारीलाल सोती की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि विवेक गुप्ता का स्वागत हॉस्पिटल के प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, हेमचन्द अग्रवाल, गिरधारीलाल मस्करा, मनोज पराशर, अनिल चौधरी, दयानन्द सोनी एवं कार्यकर्ताओं ने किया । विवेक गुप्ता ने हॉस्पिटल में निरन्तर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना दी एवं डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ की मानव सेवा की सराहना करते हुए हरसम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । हॉस्पिटल के प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल ने कहा 18 डायलीसिस मशीन की वर्तमान यूनिट में 6 मशीन और लगा कर विस्तार करने की तैयारी है । उन्होंने 4डी अल्ट्रासोनोग्राफी, उचित शुल्क में सिटी स्कैन, अत्याधुनिक डेन्टल, ऑर्थोपेडिक, स्मार्ट आईसीयू, ऑक्सीजन प्लांट, डिजिटल एक्स रे एवं सभी विभागों की निरन्तर प्रगति की जानकारी दी । हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती ने सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा मानव सेवा हॉस्पिटल प्रबंधन का उद्देश्य है । धन्यवाद ज्ञापन मनोज पराशर एवं समारोह का संचालन दीपक बंका ने किया । सुरेश बेरीवाल, विष्णु मस्करा, नरेन्द्र बागड़ी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *