राज्य के मंत्री दिलीप घोष का इको पार्क में सम्मान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के माननीय मंत्री दिलीप घोष का इको पार्क में मॉर्निंग वॉकर ग्रुप की ओर से सम्मान किया गया । इको पार्क में रूपेश धोना, गुलाब जी, श्रीबल्लभ दुजारी, पवन अग्रवाल, विवेक शाह, उमेश धोना, अनीता धोना, सुशील अग्रवाल, आशीष झंवर एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें विश्वास है कि नव – निर्वाचित मुख्यमंत्री माननीय शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विकास होगा तथा व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा । राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने विधान नगर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के लिये हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज्य के मंत्री दिलीप घोष को बधाई एवं शुभकामना दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *