माध्यमिक परीक्षा में सुमेरा रियाज खान ने लहराया परचम, जमुड़िया में हुआ भव्य सम्मान

482 अंक प्राप्त कर बढ़ाया परिवार और क्षेत्र का गौरव

जमुड़िया। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही राज्यभर में सफल विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में आसनसोल के हाजी कदम रसूल हाई स्कूल की छात्रा सुमेरा रियाज खान ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुमेरा ने इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में कुल 482 अंक प्राप्त किए हैं, जो कुल अंकों का 68.86 प्रतिशत है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

रेलपार बाबू तलाव की रहने वाली हैं सुमेरा

सुमेरा रियाज खान आसनसोल के रेलपार बाबू तलाव इलाके की निवासी हैं। हालांकि उनका ननिहाल जमुड़िया में है, जहां उनके अच्छे परिणाम की खबर पहुंचते ही खुशी का माहौल बन गया।सुमेरा के मामा इफ्तेखार आलम उर्फ टोनी आलम, जो शिल्पांचल के प्रख्यात संवाददाता के रूप में जाने जाते हैं, ने अपनी भांजी की इस उपलब्धि को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि सुमेरा ने हाजी कदम रसूल हाई स्कूल से माध्यमिक परीक्षा देकर 482 अंक हासिल किए हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही लोगों ने सुमेरा को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजसेवियों ने पहुंचकर किया सम्मान

सुमेरा की सफलता की जानकारी मिलते ही जमुड़िया क्षेत्र के विशिष्ट समाजसेवी निरंजन सिंह और राणा बनर्जी उनके ननिहाल पहुंचे। दोनों समाजसेवियों ने सुमेरा को फूल देकर और शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। संयोग से उसी दिन रविंद्र जयंती भी थी। इस अवसर पर निरंजन सिंह और राणा बनर्जी ने सुमेरा को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर और एक पेन उपहार स्वरूप भेंट किया।उन्होंने सुमेरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिभाशाली छात्राएं समाज और राज्य का भविष्य होती हैं।

“पूरे राज्य और देश का नाम रोशन करे” — निरंजन सिंह

समाजसेवी निरंजन सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि सुमेरा भविष्य में और आगे बढ़े तथा केवल अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे राज्य और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करे.उन्होंने कहा कि आज सरकार भी चाहती है कि देश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ें। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में सुमेरा को किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो वह व्यक्तिगत स्तर पर हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

*प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना जरूरी — राणा बनर्जी

वहीं समाजसेवी राणा बनर्जी ने भी सुमेरा और उनके पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है ताकि वे आगे चलकर देश और समाज के लिए कुछ बेहतर कर सकें.उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाती है और सुमेरा ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से यह साबित कर दिया है।

मेहनत जारी रखूंगी” — सुमेरा रियाज खान

जब इस बारे में सुमेरा रियाज खान से बातचीत की गई तो उन्होंने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतने अच्छे अंक प्राप्त होने से वह बेहद खुश हैं और इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को देती हैं। सुमेरा ने विशेष रूप से हाजी कदम रसूल हाई स्कूल के शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के कारण ही वह यह सफलता प्राप्त कर सकीं। इसके साथ ही उन्होंने समाजसेवी निरंजन सिंह और राणा बनर्जी का भी धन्यवाद दिया, जो सोशल मीडिया पर उनके मामा द्वारा किए गए पोस्ट को देखकर उनकी हौसला अफजाई करने पहुंचे। सुमेरा ने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी और पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करना चाहती हैं।

पिता ने जताई खुशी

वहीं सुमेरा के पिता ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि सुमेरा ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है और परिवार को उससे भविष्य में भी काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *