कोलकाता मशीन – टूल्स 2026 का भव्य शुभारम्भ

कोलकाता । लोहा और इस्पात, कोयला, माइनिंग और भारी उद्योगों में भारत की स्वाधीनता के बाद से अग्रणी रहा पूर्वी भारत अब एक विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है । के एण्ड डी कम्यूनिकेशंस लिमिटेड की ओर से कोलकाता मशीन टूल्स 2026 प्रदर्शनी में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और विनिर्माण प्रक्रिया के लिये आवश्यक इंजीनियरिंग उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला को प्रदर्शित किया गया है ।

विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में 8 से 11 मई तक आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में उद्योगपति के के सेकसरिया, अर्जुन धवन, सुशील पोद्दार, रमेश शोभासरिया, अमिताभ दस्सानी, प्रदीप नैयर एवम् अतिथियों ने पश्चिम बंगाल में निरन्तर औद्योगिक विकास की आशा व्यक्त की तथा मशीनरी – टूल्स के निर्माताओं, विक्रेताओं को शुभकामना दी । प्रदीप नैयर ने बताया प्रदर्शनी में करीब 150 मशीन – टूल्स के निर्माता, विक्रेता व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं । पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, असम एवम् अन्य राज्यों में लौह-इस्पात, एल्यूमीनियम, खनिज, बिजली उत्पादन, सीमेंट, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन, ऑटोमोबाइल – ऑटोकम्पोनेंट्स, दवा, वस्त्र – परिधान एवं कई उद्योग तेजी से विकसित हो रहे हैं । पश्चिम बंगाल की औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है तथा कोलकाता पोर्ट एवं हल्दिया जैसे बंदरगाहों की सुविधा से यह भारत में व्यापारिक दृष्टि से और विदेश में निर्यात के लिये प्रवेश द्वार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *