रानीगंज में इनकम टैक्स और फाइनेंशियल कॉम्प्लायंस पर सेमिनार

रोटरी इंटरनेशनल की महिला विंग इनर व्हील क्लब रानीगंज शाखा और फ्रेंड्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रानीगंज इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एक खास सेमिनार आयोजित किया गया।
इनकम टैक्स, फाइनेंशियल आइडेंटिटी, कॉरपोरेट कॉम्प्लायंस, पैन कार्ड और आईटीआर की जानकारी कोयलांचल के सुप्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय बगड़िया ने दी।
बी बी ए के 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सेमिनार में शामिल हुए।
इस अवसर पर शैक्षिक संस्थान की प्रिंसिपल सोमा बागची,कोऑर्डिनेटर झूमर बनर्जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
सीए अजय बगड़िया ने छात्रों को बताया कि आज के दौर में पैन कार्ड सिर्फ टैक्स के लिए नहीं, बल्कि फाइनेंशियल आइडेंटिटी है। उन्होंने आई टी आर फाइलिंग, कॉरपोरेट नियमों और कॉम्प्लायंस की बारीकियां आसान भाषा में समझाईं।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष अनीशा भुवालका दुबे, सचिव श्वेता बरनवाल, फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह वाधवा, महेंद्र बगड़िया, मुकेश बरनवाल, मनीष अग्रवाल और संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित थे।
अनीशा भुवालका दुबे ने कहा कि
कॉलेज की पढ़ाई के साथ टैक्स और फाइनेंस की प्रैक्टिकल जानकारी मिलना छात्रों के करियर के लिए बहुत जरूरी है। समाज सेविका नेहा अंबानी ने कहा कि इनरव्हील क्लब और फ्रेंड्स क्लब की यह पहल छात्रों को प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार करने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *