कोलकाता में हरिश चटर्जी स्ट्रीट पर सामान्य हुई आवाजाही, गार्डवॉल हटाए गए

कोलकाता, 05 मई । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के ख़त्म होते ही भारी बहुमत से जीती भाजपा का उत्सव चारो तरफ दिख रहा है। मंगलवार सुबह से कालीघाट में बदलाव की हवा चल रही है। इसी क्रम में हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता बनर्जी के घर के सामने सुरक्षा के लिए लगाई गई सभी गार्डवॉल हटा दिए गए हैं। अब आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य हो गई है।

दरअसल, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था में धीरे-धीरे कमी की जा रही है। ममता बनर्जी लंबे समय से 30बी, हरिश चटर्जी स्ट्रीट स्थित अपने पैतृक घर में ही रह रही हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक इस घर में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, इलाके की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखा गया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके घर के सामने की सड़क आम लोगों के लिए लगभग बंद कर दी गई थी और मुख्य सड़क से अंदर जाने के लिए गार्डरेल पार करना पड़ता था।
सूत्रों के अनुसार, नवान्न के निर्देश पर पुलिस ने सभी गार्डरेल हटा दिए हैं। हालांकि, अभी भी इलाके में कुछ पुलिसकर्मी तैनात हैं और निगरानी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *