जनता ने तानाशाही ममता सरकार को उखाड़ फेंका : अर्णब चटर्जी

 

कोलकाता, 04 मई । पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अभूतपूर्व बढ़त के बाद भगवा खेमे में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्णब चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से बंगाल में मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास रख और संगठित होकर तृणमूल के उखड़ फेंका है, यह अपने आप में एक इतिहास है। साफ कहें तो यहां की जनता ने तानाशाही ममता सरकार को उखाड़ कर पूरी दुनिया में बंगाल की ताकत दिखायी है।

उन्होंने कहा कि ममता सरकार जिस तरह से एक खास वर्ग के लोगों का तुष्टिकरण करती आ रही थी, ऐसे में मतदाताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से बता दिया कि लोकतंत्र में आखिरी फैसला जनता ही करती है। अर्नब चटर्जी ने कहा कि अब बंगाल में नया सवेरा ने दस्तक दी है और सबके साथ सें सबका विकास होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *