जामुड़िया के तपसी मे तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन

जामुड़िया। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के  23 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी अंचल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली तपसी अंचल के बूथ संख्या 242 और 243 की ओर से आयोजित की गई, जहां पार्टी ने अपनी मजबूती प्रदर्शित करने का प्रयास किया।रैली की शुरुआत तपसी गांव से हुई, जो विभिन्न इलाके से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया, इस दौरान बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। रैली में शामिल समर्थको में खासा उत्साह देखने को मिला, जो पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी किया, इस दौरान अंचल सभापति जग्गन्नाथ सेठ ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने सदैव जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है और आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास हेतु पूर्णतः समर्पित रहेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी हरेराम सिंह को विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को और अधिक गति प्रदान की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जनता का व्यापक समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लोग पुनः तृणमूल कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए तैयार हैं। रैली के समापन पर पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और मतदान के दिन पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस मौके पर अंचल सभापति जग्गन्नाथ सेठ के अलवा तपसी ग्रामपंचायत के प्रधान बिणापानी बाउरी सहित बड़ी संख्या मे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्त्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *