श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट का कस्तूरी जयंती महोत्सव

गौरा चाली घूमण ने की मनमोहक प्रस्तुति ।

कोलकाता । श्री बलदेवजी गवरजा सेवा ट्रस्ट के कस्तूरी जयंती महोत्सव के उद्घाटन समारोह में समाजसेवी रमेश – सुधा दमानी एवम् गवरजा मंडली के सदस्य गौरी पूजा, माता की वंदना में शामिल हुए । समाजसेवी नवीन भट्ठड़ की अध्यक्षता में 6 दिवसीय समारोह के उद्घाटनकर्ता मदन मोहन फूमड़ा, प्रमुख अतिथि नवरतन झवर, गंगा दास मोहता का स्वागत संस्था के अध्यक्ष रमेश दमानी, सचिव अशोक डागा, संयोजक प्रमोद डागा, इन्द्र कुमार बागड़ी एवम् कार्यकर्ताओं ने किया । सम्मिलित सभा के प्रतिनिधि उमेश बागड़ी, चन्द्रू दमानी, श्रीबल्लभ दुजारी ने बताया 20 मार्च, शुक्रवार को नवरूपा गणगौर की सामूहिक सवारी ए जे एस बैंक्वेट से बड़ाबाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बलदेवजी मन्दिर, बांसतल्ला पहुंचेगी । प्रमोद डागा ने बताया गवरजा मण्डली की महिला सदस्यों द्वारा नृत्य नाटिका गौरा चाली घूमण ने की मनमोहक प्रस्तुति से सभी भाव – विभोर हो गये । गवरजा मण्डली की महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में राजस्थानी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की । श्री बलदेवजी गवरजा के सदस्यों द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की । आयोजन का उद्देश्य सदस्यों को एक मंच पर जोड़ना और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *