मंत्री हफीजुल हसन से मिले उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, मधुपुर के विकास को लेकर हुई अहम चर्च

मधुपुर। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात गुरुवार को झारखंड सरकार के माननीय मंत्री हफीजुल हसन से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस आत्मीय और सार्थक मुलाकात के दौरान मधुपुर शहर के सर्वांगीण विकास, जन-समस्याओं के त्वरित व स्थायी समाधान तथा आगामी योजनाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। मंत्री जी ने अपने अनुभव और दूरदर्शी सोच से विकास की दिशा को नई स्पष्टता प्रदान की।
ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि माननीय मंत्री हफीजुल हसन का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन उनके लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए वे मधुपुर को प्रगति, समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *