सीमेंट इंडस्ट्री बंदी के कगार पर 

 

रानीगंज/ सुरक्षा की तरफ से बांकुरा, बर्दवान, पुरलिया, बीरभूम एवं अन्य जिला में लगातार सीमेंट इंडस्ट्री बंद हो रही है सीमेंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारी ने चिंता व्यक्त की है। वर्तमान समय में सीमेंट इंडस्ट्री संगठन के भारतवर्ष के पदाधिकारी पवन गुटगुटिया ने सेमिनार को संबोधित किया। सुरक्षा की तरफ से समाजसेवी विष्णु तोड़ी ने श्री गुटगुटिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिला में कई सीमेंट इंडस्ट्री बंद होने के कारणों में से एक है रेलवे ट्रक की कमी, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके अलावा, कुछ फैक्ट्रियों में उत्पादन लागत अधिक होने और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण भी बंद होने की खबरें हैं ।
कुछ अन्य कारणों में शामिल हैं- कच्चे माल की कमी, ऊर्जा की उच्च लागत,पर्यावरण संबंधी मुद्दे,
सरकारी नीतियों में बदलाव,बाजार में मांग की कमी। इन कारणों के अलावा, कुछ फैक्ट्रियों में श्रमिक विवाद और प्रबंधन की लापरवाही भी बंद होने के कारणों में से एक है । धन्यवाद ज्ञापन सुरक्षा के अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *