
आसनसोल। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत कुल्टी थाना के अंतर्गत बराकर पुलिस फाड़ी में नवरात्र, ईद,रामनवमी और महाबीर जयंती को लेकर शांतिपूर्ण माहौल में विभिन्न समाजिक संगठन के साथ शांति कमेटी की बैठक आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जै हुसैन के नेतृत्व में हुई। इस दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जै हुसैन ने कहा कि कोई भी अनुष्ठान में डीजे नहीं बजेगा और सभी सरकारी नियम को मानना होगा। धार्मिक अनुष्ठान में उत्साह के दौरान कोई ऐसे शब्द का इस्तेमाल न करे, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। सभी त्यौहार भाईचारा के साथ मनाए और और कमेटी के माध्यम सें सभी कार्यक्रम पर नजर रखे। अफवाह पर ध्यान न दे। किसी प्रकार की कोई घटना या दुघर्टना हो जाती हैं तो तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क करे। जिससे समय रहते समस्या का निराकरण हो सके। इस दौरान बराकर सब ट्रैफिक गार्ड के एएसआई विनय लायक ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा। सड़क पर वाहन और बाइक लगाकर बाजार न करे। इस शहर में जाम की समस्या होती हैं। जिसमे सभी सहयोग जरूरी हैं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान ट्रैफिक गार्ड पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।इस दौरान बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, जियाउद्दीन असरफ, तोनु मुखर्जी, दीपक दुधानी, टुन्नी लोहिया योगेन्द्र यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
