पश्चिम बंगाल में प्रशासन का राजनीतिकरण : शमीक भट्टाचार्य

कोलकाता, 16 मार्च ।पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पदों में बदलाव किया गया। मुख्य सचिव पद से नंदिनी चक्रवर्ती को हटा दिया गया और राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को भी पदमुक्त किया गया।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष और सांसद शमीक भट्टाचार्य ने इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार सुबह कहा, “पश्चिम बंगाल में प्रशासन का राजनीतिकरण किया जा रहा है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह अनुपस्थित है। जनता की सुनी नहीं जा रही। यहां चुनाव से पहले और बाद में हिंसा होती रहती है, और जनता को पश्चिम बंगाल प्रशासन की जिम्मेदारियों का ज्ञान है। इसलिए, चुनाव आयोग ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *