
दुर्गापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। प्राधिकरण ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए निर्धारित वार्षिक पास (Annual Pass) की फीस को पुनर्निर्धारित किया गया है।फिलहाल इस वार्षिक पास की फीस ₹3000 है, जो एक वर्ष अथवा अधिकतम 200 ट्रांजेक्शन तक मान्य रहती है। लेकिन 1 अप्रैल 2026 से पालसित टोल प्लाजा पर इस वार्षिक पास की नई फीस ₹3075 निर्धारित की गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, निर्धारित तिथि के बाद सभी वाहन मालिकों और चालकों को नई दर के अनुसार ही वार्षिक पास बनवाना होगा। इस संबंध में वाहन मालिकों और चालकों से पहले से आवश्यक तैयारी करने की अपील भी की गई है।प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अधिसूचना जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।
