
कोलकाता । मलसीसर नागरिक परिषद, कोलकाता का होली प्रीति सम्मेलन परिषद के अध्यक्ष प्रभु दयाल चौमाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । परिषद के प्रधान सचिव दयानंद सोनी (भामा) ने मलसीसर – हमारा गौरव, हमारी पहचान विषय पर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार केडिया के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुरेश हाकीम, अशोक बंका, सांवरमल शिषियावाला, ओमप्रकाश भाटीवाडिया, अजय जोशी, नरेंद्र पचलांगिया, दीपक बंका, अनिल बावलिया तथा सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे । कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार वर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार फिटवाड़ीया तथा विजय जोशी सहित भरत झुनझुनवाला, नरेश लोहारुका, रमेश लोहारुका, सूरजमल सोनी, चांदमल सोनी, उमाकांत गुप्ता एवम् प्रवासी मलसीसरवासी नागरिकों ने परस्पर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी । उपाध्यक्ष सांवरमल भाटीवाडिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
