एसआईआर मुद्दे पर माइनॉरिटी कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला शासक को सौंपा ज्ञापन

 

आसनसोल :पश्चिम बंगाल में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी कांग्रेस की ओर से पश्चिम बर्दवान जिले के जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप
माइनॉरिटी कांग्रेस के जिला नेता फिरोज खान व समाज सेवी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कई इलाकों में एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं, जबकि कई नाम अब भी विचाराधीन स्थिति में पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की अनियमितताएं जारी रहीं तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *