
कोलकाता, 5 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने ‘Shape of You’ नामक AI आधारित ऐप लॉन्च किया। यह ऐप ग्राहकों की व्यक्तिगत पसंद, चेहरे की बनावट और विशेषताओं का विश्लेषण कर उपयुक्त आभूषण सुझाएगा। कंपनी की ओर से बताया गया कि नई तकनीक से ग्राहक आसानी से ऐसे गहने चुन सकेंगे जो उनके व्यक्तित्व और सौंदर्य से सर्वाधिक मेल खाते हों।

सीईओ शुभांकर सेन एमडी ने कहा, “AI से कर्मचारियों की नौकरियां नहीं जाएंगी। बल्कि मैन पावर और AI मिलकर सेवा को और बेहतर बनाएंगे।” जयिता सेन, डायरेक्टर व हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिजाइन ने भी इसकी उपयोगिता पर जोर दिया।
यह ऐप ग्राहकों को पारंपरिक खरीदारी से आगे ले जाकर व्यक्तिगत अनुभव देगा।(कोलकाता से शुभ घोष की रिपोर्ट)
