माकपा नेता और अधिवक्ता फिरदौस शमीम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

 

कोलकाता, 27 फ़रवरी ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता और अधिवक्ता फिरदौस शमीम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक जूनियर महिला अधिवक्ता ने बुधवार को मध्य कोलकाता स्थित हेयर स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिरदौस शमीम ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया, अश्लील टिप्पणियां कीं और अनुचित शारीरिक व्यवहार किया। साथ ही, डराने-धमकाने और गलत तरीके से रोकने के भी आरोप लगाए गए हैं।

महिला अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 74, 75, 79, 351(2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में शीलभंग, यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और अवैध रूप से बंधक बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इनमें से कई धाराएं गैर-जमानती बताई जा रही हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए कोलकाता पुलिस की सेंट्रल डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर इंदिरा मुखोपाध्याय ने बताया कि एक महिला अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अभियुक्त ने यौन प्रकृति की टिप्पणियां कीं, अश्लील व्यवहार किया और उसे डराने की कोशिश की।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *