
मैथन । डीवीसी के सहयोग से मैथन स्थित छठ घाट मैदान में तीन दिवसीय मैथन मेला का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। 27 फरवरी से 1 मार्च तक दोपहर 2:00 से रात्रि 8:00 बजे तक आम लोग मेला का आनंद उठा पायेंगे । मेले में कोयलांचल शिल्पांचल की सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर की झलकियां साफ दिखी। डीवीसी के सहयोग से टाईम्स आफ इंडिया कंपनी मेले में 60 से ज्यादा अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाई है, जिसमें कुछ स्टॉल स्थानीय शिल्पकारों एवं छोटे व्यवसायियों का का लगा है।
मेले में विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा आकर्षक शिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिनमे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, नागालैंड एवं अरुणाचल प्रदेश देश के विभिन्न राज्यों के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रतिदिन मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की लोक-संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विविधता का अनुपम संगम दिखाने का प्रयास किया गया है ।
