बड़ाबाजार में पहले प्राइवेट हेरिटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के तौर पर चारनोक लोहिया हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन

 

कोलकाता, 26 फरवरी, 2026: सेंट्रल कोलकाता के बड़ाबाजार में पश्चिम बंगाल का पहला प्राइवेट हेरिटेज सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चारनोक लोहिया हॉस्पिटल का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। चारनोक हॉस्पिटल ने लगभग 200 साल पुरानी ग्रेड-I हेरिटेज बिल्डिंग को रिनोवेट कर 250 बेडों वाली अत्याधुनिक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सुविधा के रूप में पुनर्जीवित किया है, जो हेल्थकेयर और हेरिटेज संरक्षण का अनोखा संगम है।

इस ऐतिहासिक इमारत को पहले लोहिया मातृ सेवा सदन के नाम से जाना जाता था, जो 1941 से मां-बच्चों की देखभाल का केंद्र था। चारनोक हॉस्पिटल ने 250 करोड़ रुपये से अधिक निवेश कर इसे NABH-अनुरूप बनाया, जिसमें संरक्षित नियोक्लासिकल आर्किटेक्चर को कटिंग-एज मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ा गया। चार बिघे भूमि पर फैला यह अस्पताल गिरीश पार्क मेट्रो से मात्र 500 मीटर दूर है, जो बड़ाबाजार, जोरासांको, नीमतला घाट और विवेकानंद रोड के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा।

उद्घाटन समारोह में कोलकाता के मेयर फिरहाद बॉबी हकीम, मंत्री शशि पांजा (इंडस्ट्री, कॉमर्स, महिला एवं बाल विकास), चंद्रिमा भट्टाचार्य (स्वास्थ्य, वित्त), सुजीत बोस (अग्निशमन राज्य मंत्री), सांसद दोला सेन, विधायक विवेक गुप्ता, देबोप्रसाद बाग, पूर्व विधायक स्मिता बख्शी, पूर्व विधायक संजय बख्शी, पार्षद राजेश कुमार सिन्हा, एलोरा साहा, तारकनाथ चट्टोपाध्याय समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

चारनोक हॉस्पिटल के एमडी प्रशांत शर्मा ने कहा, “यह हेरिटेज कंजर्वेशन और मॉर्डन हेल्थकेयर का मॉडल है। सेंट्रल कोलकाता में सुपर स्पेशियलिटी सुविधा की कमी दूर हुई, जो समय पर क्रिटिकल केयर उपलब्ध कराएगा।”

अस्पताल में 90+ वार्ड बेड, 20 प्राइवेट केबिन, 70-80 आईसीयू बेड, 4-6 मॉड्यूलर ओटी (न्यूरो, सीटीवीएस समेत), कैथ लैब, 10-बेड इमरजेंसी, डायलिसिस यूनिट और एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स हैं। बड़ी पार्किंग और बहु-एक्सेस पॉइंट्स से पहुंच आसान है। इससे 1,000+ रोजगार सृजन होगा, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

चारनोक हॉस्पिटल के एमडी प्रशांत शर्मा ने मीडिया से कहा, “बंगाल में कई हिस्टोरिक प्रॉपर्टीज बेकार पड़ी हैं। हमने दिखाया कि हेरिटेज और हेल्थकेयर साथ चल सकते हैं। हमारा विजन ‘पेशेंट फर्स्ट’ है, वर्ल्ड-क्लास केयर घर के करीब लाना।” यह अस्पताल नॉर्थ कोलकाता की आबादी को टर्शियरी केयर देगा, जहां पहले मरीजों को साउथ या बायपास जाना पड़ता था। चारनोक लोहिया हॉस्पिटल हेल्थकेयर लैंडस्केप में मील का पत्थर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *