
रानीगंज/ पश्चिम बंगाल में अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तब गरीबों को केंद्र सरकार घर निर्माण करके देगी उक्त बातें बुधवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मनोज ओझा एवं बीजेपी के अध्यक्ष शमशेर सिंह के नेतृत्व में प्रचार प्रसार किया गया। वार्ड संख्या 34 के अमरासोता के सभी बूथों में जाकर प्रचार प्रसार किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले जन जन तक प्रधानमंत्री का खुला पत्र का संदेश भाजपा नेता पहुंचा रहे हैं। मनोज ओझा ने नागरिकों को बतलाया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपए दिया जाएगा इसके अलावा 5 लाख रुपया तक की चिकित्सा आयुष्मान कार्ड के द्वारा लोगों की होगी केंद्र सरकार के अन्य कई योजनाओं का लाभ भी यहां के लोगों को प्राप्त होगा।
