रानीगंज के कजोड़ा इलाके में भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान, दिनेश सोनी बोले—जनता बदलाव के लिए तैयार

रानीगंज। रानीगंज भाजपा मंडल दो की ओर आज कजोड़ा इलाके में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व शक्ति केंद्र प्रमुख बंशीधर ने किया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की योजनाओं, संगठन की नीतियों तथा आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर रानीगंज विधानसभा के संयोजक दिनेश सोनी, प्रभारी आशा शर्मा, इंद्रजीत राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया और क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना। वही इस मौके पर दिनेश सोनी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान लोगों का भरपूर प्यार, विश्वास और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव के लिए उत्साहित है और केवल चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है। उनका दावा है कि जैसे ही जनता को अवसर मिलेगा, वे तृणमूल कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। दिनेश सोनी ने आरोप लगाया कि कजोड़ा अंचल आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, नाली व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र में समुचित विकास कार्य कराए जाएंगे और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। आगे उन्होंने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *