
कोलकाता, 18 फरवरी 2026: जोड़ासांकू क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बुधवार को जनसेवा को मजबूत बनाने के लिए समिति को विधायक कोटा से एक नई अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की। समारोह में समिति के प्रधान सचिव बिमल दीवान, उप सचिव पवन बंसल, सुभाष सवालदावाला, मनोज चौधरी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
संबोधन में विवेक गुप्ता ने कहा, “आपातकालीन चिकित्सा सुविधा हर नागरिक का अधिकार है। दूरस्थ इलाकों में समय पर उपचार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह एम्बुलेंस दुर्घटना, प्रसूति और अन्य आपदाओं में मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाएगी।
“प्रधान सचिव बिमल दीवान ने आभार जताते हुए कहा, “एम्बुलेंस की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। इससे क्षेत्रवासियों को अपार लाभ मिलेगा।” उप सचिव पवन बंसल ने इसे जनहित का सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में विवेक गुप्ता ने एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देगी।
