
बराकर।बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बराकर फाड़ी के नवनियुक्त प्रभारी अंजन कुमार रजक से औपचारिक मुलाकात कर फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
बताया गया कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों के फेरबदल के क्रम में उन्होंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान चैंबर अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि परंपरा के तहत पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया जाता है।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई, जिस पर प्रभारी ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चैंबर सदस्य मिठू माधोगढिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
