कोयला घोटाला मामला: ‘लाला’ से हिरासत में पूछताछ की ईडी को अनुमति, सियासत तेज

आसनसोल।कोयला घोटाला मामले में मुख्य आरोपी ‘लाला’ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ लाला की गिरफ्तारी से संतोष नहीं है, बल्कि यह भी सामने आना चाहिए कि “उसके सिर पर कौन बैठा है” और उसकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने लाला के 20 करोड़ रुपये गोवा चुनाव में खर्च किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *