2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिलेगी बहुमत

आसनसोल, 13 फ़रवरी ।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच सत्तारूढ तृणमूल के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।

गुरुवार को कुल्टी विधानसभा के तृणमूल नेता मोहम्मद आफताब ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का दामन थाम लिया था।

शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं. उनसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में भी राज्य में टीएमसी की ही सरकार बनेगी।

आसनसोल में मीडिया से बातचीत के दौरान शिवदासन दासु ने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए दल बदल रहे हैं, लेकिन इससे पार्टी की ताकत कम नहीं होगी। जनता का विश्वास तृणमूल के साथ है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं के आधार पर टीएमसी 2026 में फिर जीत दर्ज करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *