प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय बजट की सराहना कर आर्थिक विकास के लिए अहम बताया

नई दिल्ली, 12 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वित्त मंत्री का भाषण साझा करते हुए केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की और इसे आर्थिक विकास के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सुधारों, छोटे उद्योगों, कौशल विकास, आधुनिक ढांचे के साथ स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और देश के विकास के लिए सार्थक सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोकसभा में अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, एमएसएमई को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वित्त मंत्री ने इस बात का व्यापक विवरण दिया कि बजट राष्ट्र के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी को संसद में वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव और निवेश की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह बजट, सतत विकास और राजकोषीय अनुशासन पर ध्यान देने की बात दोहराता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *