माध्यमिक परीक्षा के अंतिम दिन छात्रों ने पुलिस को फूल देकर किया सम्मान

आसनसोल। माध्यमिक परीक्षा के आखिरी दिन छात्रों ने एक अलग अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बराकर में परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं ने पुलिस प्रशासन को फूलों का गुलदस्ता और मिठाई देकर सम्मानित किया।
छात्र जीवन की सबसे बड़ी परीक्षाओं में मानी जाने वाली माध्यमिक परीक्षा के समाप्त होने के बाद जहां आम तौर पर परीक्षार्थी उत्सव मनाते हैं, वहीं बराकर में विद्यार्थियों ने खुशी को एक नई तरह से साझा किया। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों ने आनंद व्यक्त करते हुए कुल्टी थाना के बराकर फाड़ी के प्रभारी मेघनाथ मंडल तथा बराकर सब ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी बिनयी लाई को फूलों का बुके और मिठाई देकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर स्थानीय 66 नंबर वार्ड के काउंसिलर अशोक पासवान भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *