
ह्यूमन राइट्स शिविर का आयोजन
दुर्गापुर:इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल की ओर से दुर्गापुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ह्यूमन राइट्स की बेसिक जानकारी दी गई।ज्ञात हो कि शहर के सागरभांगा हाइयर सेकेंडरी स्कूल में काउंसिल की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मीडिया पर्सनैलिटी तथा संस्था के चेयरमैन (इंटरनेशनल बोर्ड) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि , ‘ जिंदगी में अच्छा कैरियर जरूरी है,लेकिन इस से भी जरूरी है बेहतर इंसान होना।ज्यादातर लोग यही भूल जाते हैं।’ उन्होंने बच्चों को कई तरह के टिप्स भी दिए।उन्होंने कहा कि, ‘ सोशल रिस्पांसिबिलिटी से दूर भागने की जरूरत नहीं,बल्कि बढ़ चढ़कर इसका निर्वहन करना चाहिए।दूसरों को दोष देने से पहले खुद को ठीक करें।जब तक आप नहीं बदलेंगे,दुनिया नहीं बदलेगी। ‘ चेयरमैन संजय सिन्हा के अलावा उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष दीपक मित्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष कौशिक रॉय चौधरी,प्रदेश डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट दीपांजना दे कुंडू (विमेंस विंग), प्रदेश सचिव (डिजिटल विंग) सतबीर सिंह और सिटी वाइस प्रेसिडेंट (रानीगंज) चंदन कुंडू ।स्वागत भाषण स्कूल के प्रधान शिक्षक राजीव चटर्जी ने दिया और सभी अतिथियों का स्वागत किया।मंच संचालन अधीश मित्रा ने किया।इस मौके पर संस्था की ओर से स्कूल के प्रधान शिक्षक राजीव चटर्जी को सम्मानित किया गया।उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।धन्यवाद ज्ञापन दीपांजना दे कुंडू ने किया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को चेयरमैन तथा अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।
