कोलकाता : गर्मी के प्रकोप से कुछ दिनों पूर्व बड़ाबाजार में एक मजदूर रतन लाल यादव की मृत्यु हो गई थी।मजदूर के परिवार को जीवनयापन में सहयोग के पार्षद महेश शर्मा के प्रयास से 2 लाख रुपये का चेक सांसद सुदीप बंदोपाध्याय एवं जोड़ासांको के विधायक विवेक के हाथो कंचन देवी को दिया गया।माननीय सांसद सुदीप बंदोपाध्याय एवं विधायक विवेक गुप्त ने पार्षद महेश शर्मा द्वारा वार्ड 42 में किये जा रहे विकास कार्यो की सराहना की एवं कहा कि वार्ड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हैं।इसी मौके पर उन्होंने 21 जुलाई को शहीद स्मरण पर वार्ड 42 में प्रचार कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं लोगो से मुलाकात की।
मोके पर पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पोद्दार,तृणमूल नेता प्रोबन्धो राय (फन्टा दा)अशोक ओझा,अनिला खान,अयाज अहमद खान, सहित वार्ड 42 के समस्त तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।