बजट 2026 पर प्रतिक्रिया : सीतारमण ने पेश किया व्यापार, निवेश व रोजगार को नई रफ्तार देने वाला बजट – अमित शर्मा


कोलकाता, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार के पेश किया गया बजट विकासोन्मुख, व्यावहारिक और संतुलित है, जो उद्योग, स्टार्टअप और आम नागरिकों के लिए सकारात्मक संकेत देता है। यह मानना है विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निदेशक अमित शर्मा ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देगा। क्रेडिट गारंटी विस्तार, आसान फाइनेंसिंग और डिजिटल लोन प्रक्रिया से छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी। उनका मानना एआई, ग्रीन एनर्जी, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाएगा। इतना ही नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और स्मार्ट सिटी में निवेश से व्यापार लागत घटेगी और निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कर संरचना में स्थिरता, महंगाई नियंत्रण और स्किल डेवलपमेंट योजनाएं मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए भरोसे का संदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *