आनंदपुर अग्निकांड के विरोध में शुभेंदु की रैली में डीजे पर तृणमूल का तंज: ‘यही भाजपा की संस्कृति!’

कोलकाता, 30 जनवरी । आनंदपुर अग्निकांड के विरोध में शुक्रवार को राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा निर्धारित मार्ग पर रैली निकाली। हालांकि, इस विरोध रैली में डीजे बजाए जाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा की आलोचना की है। स्थानीय तृणमूल नेताओं ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यही भाजपा की संस्कृति है।”
उल्लेखनीय है कि आनंदपुर अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने आनंदपुर जाने की इच्छा जताई थी। बाद में उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया, जहां से शर्तों के साथ अनुमति दी गई और रैली का मार्ग निर्धारित किया गया।
शुक्रवार को उसी निर्देश का पालन करते हुए भाजपा की रैली नरेंद्रपुर थाना से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर समाप्त हुई। वहीं एक सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। आरोप है कि इस संवेदनशील घटना के विरोध में निकाली गई रैली में तेज आवाज में डीजे बजाया गया।
दूसरी ओर, रविवार रात आनंदपुर के नाजिराबाद इलाके में स्थित कारखाना और गोदाम क्षेत्र में लगी आग ने पल भर में सब कुछ तबाह कर दिया। अब वहां सिर्फ मलबा और जली हुई गंध बाकी है। लापता लोगों के परिजन अभी भी अपनों की तलाश में जुटे हैं और समय बीतने के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।
प्रशासन के अनुसार, बरामद 25 शवों के अंगों की पहचान के लिए जल्द ही डीएनए मैपिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
इस बीच, घटना को लेकर वाओ मोमो कंपनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। हादसे के लगभग 60 घंटे बाद बुधवार को कंपनी की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें पड़ोसी गोदाम को आग के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। कंपनी ने मृत तीन कर्मचारियों के परिवारों के साथ खड़े रहने का भी दावा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *