रानीगंज के सुभोदर्शनी अस्पताल एक बार फिर विवादों मे घिरा,कर्मचारियों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

रानीगंज। रानीगंज के मंगलपुर इलाके स्थित सुभोदर्शनी अस्पताल विवादों का केंद्र बन गया है। यहां अक्सर कुछ ना कुछ विवाद देखने को मिलता रहता है। कभी इलाज में लापरवाही को लेकर तो कभी सुरक्षा गार्डों के द्वारा मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर अक्सर यहां विवाद देखा जाता है। ज्यादातर मामले इलाज में लापरवाही को लेकर यहां देखा गया है। बुधवार को अब यहां एक नया विवाद देखा गया। इस बार अस्पताल के कर्मचारीयों को सही समय पर तनख्वाह नहीं देने एवं लोकल कर्मचारियों को हटाकर बाहरी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन दो महीना से हम लोगों का तनख्वाह नहीं दिया है एवं धीरे-धीरे हम लोगों को अस्पताल से किसी न किसी कारण बस हटते जा रहा है प्रतिदिन यहां बाहरी लोगों की नियुक्ति हो रही है जिसे लेकर आज हम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। हम लोगों की मांग है कि हमें स्थाई नियुक्ति दिया जाए एवं सही समय पर तनख्वाह दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *